WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

हांग कांग वाइन एंड डाइन फेस्टिवल ने वैश्विक दर्शकों को बाउंडलेस गैस्ट्रोनोमी एक्सपीरियंस प्रदर्शित करने के लिए एक "ऑनलाइन + ऑफलाइन" फॉर्मेट अपनाया

  • Tuesday, December 1, 2020 11:32AM IST (6:02AM GMT)
 
Hong Kong:  
हांग कांग टूरिज्म बोर्ड  (एचकेटीबी) द्वारा आयोजित, द हांग कांग वाइन एंड डाइन फेस्टिवल ने पहली बार एक “ऑनलाइन + ऑफलाइन” फॉर्मैट की शुरुआत की है ताकि देसी दर्शकों के साथ-साथ विदेशों में भी लोगों को नई पाक विधियों के साथ पकवानों का भी नया अनुभव हो। यह न तो समय और ना ही किसी भौगोलिक बाधाओं से बंधा है।
 
इस प्रेस विज्ञप्ति में मल्टीमीडिया है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20201124005677/en/
 
यह फेस्टिवल पांच हफ्ते यानी 15 दिसंबर तक चलेगा। इसमें ढेर सारे आकर्षक ऑनलाइन अनुभव होंगे। इनमें एक ऑनलाइन वाइन सेलर, गुरमे ऐट होम मेन्युज और लाइव स्ट्रीम्ड कुकरी तथा वाइन टेस्टिंग मास्टर क्लास शामिल है। यह सब एक नए वन स्टॉप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शामिल है। ऑफलाइन अनुभवों में विशेष करार और पाककला से संबंधित आयोजन शामिल हैं। उनकी पेशकश शहर के सैकड़ों डाइनिंग आउटलेट्स करते हैं ताकि उपभोक्ता इसका आनंद ले सकें।
 
हमारे वैश्विक दर्शकों के लिए आयोजन की खास बात है 34 ऑनलाइन मास्टर क्लास की विविधतापूर्ण श्रृंखला. दर्शक इसका आनंद निशुल्क ले सकते हैं और इसमें इस बात का कोई मतलब नहीं है कि वे कहां हैं। मास्टर क्लास को अब शनिवार और रविवार को WineDineFestival.DiscoverHongKong.com पर लाइव स्ट्रीम (सीधा प्रसारित) किया जाता है। यह 6 दिसंबर तक चलेगा। मास्टर क्लास का रीप्ले भी निशुल्क उपलब्ध है। इस तरह दर्शक मास्टर्स की सीख का एक क्षण भी नहीं चूकेंगे।
 
मास्टर क्लास में विषयों की विस्तृत रेंज को कवर किया जाता है। इसमें वाइन और स्प्रिट (शराब) से लेकर अच्छा भोजन, स्वास्थ्यकर  खाना और खाने की थाली सजाने की कला शामिल है। अगर आप शराब के शौकीन हैं तो वाइन टॉक्स देख सकते हैं सुन सकते हैं। हांग कांग में रहने वाले, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित जेम्स सकलिंग और मास्टर ऑफ वाइन डेब्रा मीबर्ग इसे प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने “न्यू वेव बॉरडियॉक्स” और “द पैसेफिक वेस्ट” थीम पर क्रम से अपनी सिफारिश बताई थी। सकलिंग ने बोर्डियॉक्स की किफायती नई वाइन की तीन बोतलें पेश की थीं। उन्होंने कहा, “हांग कांग दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वाइन शहरों में से एक है तथा इसका स्तर लंदन और न्यूयॉर्क के बराबर है। यही नहीं, बॉरडियॉक्स वाइन्स के लिए हांगकांग नंबर वन एक्सपोर्ट मार्केट बना हुआ है। इस साल  का फेस्टिवल दुनिया भर में ज्यादा लोगों के पास पहुंचने वाला है और मैं वाकई इसका इंतजार कर रहा हूं।”
 
कॉकटेल के शौकीनों को पुरस्कार प्राप्त मिक्सोलॉजिस्ट जय खान के मास्टर क्लास नहीं छोड़ना चाहिए। इसमें मैक्सिकन बार सीओए के सह-संस्थापक ऐक्शन में रहेंगे और टकीला कॉकटेल तैयार करते नजर आएंगे। भोजन के जो भी शौकीन रसोई में अपना कौशल निखारना चाहते हैं उनके लिए लाइव प्रदर्शन है जिसका नेतृत्व हांगकांग के जाने-माने शेफ करेंगे। इनमें अरकान और कॉर्नरस्टोन के शेनऑसबॉर्न तथा वीईए रेस्त्रां एंड लाउंज के विकी चेंग शामिल हैं। नए नुस्खों और जानकारियों के लिए यह एक अच्छा मौका है।  
 
एक और उल्लेखनीय आयोजन 28 नवंबर को है। सिर्फ महिलाओं द्वारा पेश किए जाने वाले इस आयोजन का थीम है, लेडीज टॉक। इसमें हांग कांग के भोजन और पेय क्षेत्र में धमाल मचा रही पांच महिलाओं में से प्रत्येक एक मास्टर क्लास का आयोजन करेंगी और इसमें अपने अनुभव और सुविज्ञता से संबंधित एक अनूठा मामला साझा करेंगी। ये महिलाएं जिस क्रम में आएंगी वह है – श्रीले क्वोक, संस्थापक वेजन बेकरी, द केकरी; शेफ विक्की लाउ, टाटे डाइनिंग रूम; प्रमाणित सेक सोमेलियर जैमी लो; मास्टर ऑफ वाइन साराह हेलर तथा अभिनेत्री से वाइन निर्माता बनी बर्निस लियू शामिल हैं।
 
हांग कांग वाइन एंड डाइन फेस्टिवल 2020 के बारे में ज्यादा जानकारी तथा ऑनलाइन मास्टर क्लास के पूरे प्रोग्राम के लिए कृपया इस लिंक पर आइए : WineDineFestival.DiscoverHongKong.com.
 
वीडियो को इस लिंक के जरिए एक्सेस किया जा सकता है: https://hktb.filecamp.com/s/WnDFestival2020-VNR/fo
 
स्रोत रूपांतर बिजनेसवायर डॉट कॉम (businesswire.com) पर देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20201124005677/en/
 
संपर्क :
मीडिया
सुश्री विवियन ली
ई मेल : [email protected]

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.